Welcome to Abhimanyu Singh Rajvi's Blog

स्व.भैरोंसिंह जी की तृतीय पूण्य तिथि

Wednesday, May 15, 20130 comments

जयपुर, 15 मई। विधानसभा के उपाध्यक्ष रामनारायण मीणा ने पूर्व उपराष्ट्रपति एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भैरोंसिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्घांजलि अर्पित की।

स्व. शेखावत को प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चन्द कटारिया, सांसद अश्कअली टाक, सरकारी मुख्य सचेतक डा. रघु शर्मा, विधायक विजय बंसल, नरपत सिंह राजवी, पूर्व विधायक नवरंग सिंह, गुरूशरण छाबडा, निर्भय लाल जाटव और कौशल किशोर जैन ने भी पुष्प अर्पित कर अपनी भावांजलि दी।

स्व. शेखावत के परिजनों में उनके भतीजे राजेन्द्र सिंह, दोहित्र अभिमन्यु सिंह तथा दोहित्री मूमल शेखावत ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्घा से याद किया।

विधानसभा के विशिष्ट सचिव पी. के. शास्त्री, विशेषाधिकारी प्रकाश चन्द्र पिछोलिया, उप सचिव पी. डी. पारीक सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने भी स्व. शेखावत के चित्र पर पुष्प अर्पित किये।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान के राजनैतिक क्षितिज पर लम्बे समय तक छाये रहने वाले स्व. शेखावत का जन्म 23 अक्टूबर, 1923 को सीकर जिले के खाचरियावास गांव में देवीसिंह शेखावत के घर हुआ। स्व. शेखावत 1952 से 1972 और फिर 1977 से 2002 तक दस बार विधायक रहे। वे 1974 से 1977 तक राज्यसभा के सदस्य भी रहे। स्व. शेखावत 22 जून 1977 से 15 फरवरी, 1980 एवं 4 मार्च, 1990 से 15 दिसम्बर, 1992 तथा 4 दिसम्बर, 1993 से 1 दिसम्बर, 1998 तक तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। स्व. श्रेखावत विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता भी रहे। उन्होंने प्रदेश के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में भी अपनी अहम भूमिका निभायी और 19 अगस्त, 2002 से 21 जुलाई, 2007 तक वे देश के उपराष्ट्रपति तथा राज्यसभा के सभापति रहे। उनका निधन 15 मइर्, 2010 को हुआ।


Share this article :

Post a Comment

 
Copyright © 2011. अभिमन्यु सिंह राजवी - All Rights Reserved

Design by R.S.Shekhawat